50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 20 फरवरी को

Spread the love

मैसर्ज़ आइएफएम फिनकोच गलोबल प्राईवेट लिमिटेड में 30 पदों तथा मैसर्ज़ मुथुट माईक्रोफिन लिमिटेड में 20 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 20 फरवरी, 2024 को आयोजित होंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने दी।
संदीप ठाकुर ने कहा कि उक्त पदों के लिए 12वीं, ग्रेजुएट व आयु 21 से 32 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल म्म्डप्े में प्राप्त कर सकते हैं।
ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 20 फरवरी, 2024 को मॉडल कैरियर सेंटर बद्दी में प्रातः 10.30 बजे आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालय सम्पर्क नम्बर 01792-227242, मोबाईल नम्बर 70189-18595 तथा 78768-26291 पर सम्पर्क कर सकते हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *