
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 15 जून को लिखित परीक्षा होगी। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लिखित परीक्षा का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। ग्राउंड परीक्षा पास करने वाले 16,000 युवा लिखित परीक्षा देंगे।
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए करीब 1.29 लाख युवाओं ने आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें लगभग 90,000 पुरुष और 39,000 आवेदन महिला वर्ग से आए थे। कुल 1,088 कांस्टेबलों की भर्ती हो रही है। इनमें 708 पुरुष और 380 महिला कांस्टेबल भर्ती होने हैं। लिखित परीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला, मंडी और कांगड़ा में परीक्षा केंद्र स्थापित कर सकता है। हालांकि उम्मीदवारों की सख्या अधिक होने के चलते अतिरिक्त परीक्षा केंद्र बनाए जाने का विकल्प भी खुला है।
लिखित परीक्षा में पूछे जाएंगे ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल च्वाइस प्रश्न
कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल च्वाइस प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी और 90 अंकों के पेपर में 90 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रत्येक प्रश्न के 5 ऑप्शन ए, बी, सी, डी, ई होंगे। गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग होगी।